हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कटनी जिले के रीठी नगर का एतिहासिक दशहरे का पर्व ग्यारस के अवसर पर हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में शामिल होने और दशहरा पर्व का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवती मां दुर्गा की विदाई दी । नगर के गोल बाजार, रेलवे स्टेशन, चौधरी मोहल्ला, बस स्टैंड, शिवनगर, खेरमाई, गल्ला मंडी, हाई स्कूल, पटेल मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों की दुर्गा प्रतिमाओ की झकिया विसर्जन जुलूस में शामिल हुईं। जो बस स्टैंड पर एकत्रित होकर क्रमबद्ध तरीके से समितियों के भक्तों ने बैंड बाजे के साथ नाचते गाते मां दुर्गा की विदाई के लिए रवाना हुए । विसर्जन जुलूस नगर के मुख्य बाजार से होते हुए थाना बाईपास से लेकर सभी दुर्गा प्रतिमाओं को दिवालिया डैम में पूरे विधि विधान से नम आंखों से विदाई दी l जो विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
*लोकगीतों ने बांधा समां*
दशहरा पर्व में शामिल होने ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रीठी पहुंचे। जहा लोगों के मनोरंजन के लिए बस स्टैंड एवं भटवा बाईपास पर लोकगीतों के कार्यक्रम आयोजित किए गए थें। जहा लोकगीतों का आनंद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। और उन्होने कार्यराम का भरपूर आनंद लिया l
*सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर..*
दूर दराज से दशहरा मनाने ग्रामीण क्षेत्रों से परिवार सहित उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी के मार्गदर्शन पुलिस सतर्कता बनी रही। संवेदनशील स्थानों, विसर्जन मार्गों एवं अन्य प्रमुख जगहों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की सुरक्षा और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस जगह जगह पर मुस्तैद रही l
हरिशंकर बेन


