सिलौंडी: नवरात्र के अंतिम दिन दशहरा में सिलौंडी का चल समारोह रात 9 बजे मुख्य बाजार से शुरू हुआ ।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,सरपंच पंचों संतोष कुमार ने मां महाकाली और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन कर चल समारोह की शुरुवात किया ।
भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय ,मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, बजरंग दल जिला प्रचार प्रसार सौरभ मिश्रा,रमेश राय ने निज निवास से सभी मां महाकाली और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया ।
ग्राम के वरिष्ठ , युवा ,महिलाओं बच्चों ने मां महाकाली और मां दुर्गा की पूजन अर्चन आरती किया।
चल समारोह में क्रम से सबसे पहले मन्नत वाली मां महाकाली , श्री राम दुर्गा उत्सव समिति
पचगड्ढा ,श्री बालाजी कामाख्या देवी,श्री राम मंदिर की माता देवी की प्रतिमा,शिव चौक की माता देवी की प्रतिमा, पटौहा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा, खेरमाता गोटिया मोहल्ले की प्रतिमा , बस स्टैंड की माता रानी ढोल बाजे नगाड़े के साथ छोटी मढिया शिव चौक होकर बस स्टैंड पहुंची ।
हजारों भक्त ने माता का पूजन अर्चन कर अपनी भेंट माता रानी को अर्पित किया । सिलौंडी की सभी माता की प्रतिमाओं का देर रात हल्का नदी में विसर्जन हुआ । पूर्व सरपंच श्री मति राधा राय ,पूर्व सरपंच जगन्नाथ दहिया ,
सेवा राम साहू ,पूर्व उपसरपंच प्रह्लाद सेन ,पूर्व उपसरपंच कमलेश काछी ,कपिल सोनी ,रोजगार सहायक अमरीश राय , आशू राय , राजेश गाडरी, गणेश राय ,विजय तिवारी,मानस राय ,आदित्य राय ,अतुल नामदेव थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने स्टाफ सहित चल समारोह में सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए सहित शांति पूर्वक दशहरा मनाया ।


