• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनता से किया वादा निभाया: महापौर प्रीति सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55.61 लाख के विकास कार्यों की सौगात

by Manish Gautam Chiefeditor
October 21, 2026
in कटनी
0
जनता से किया वादा निभाया: महापौर प्रीति सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55.61 लाख के विकास कार्यों की सौगात
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न निर्माण एवं डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन कन्याओं के शुभ हस्तों से संपन्न

कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार: समग्र विकास को लेकर बोलीं महापौर सूरी

कटनी (21 अक्टूबर 2026)  जनता से किए वादों को धरातल पर उतारते हुए नगर विकास को गति देने की दिशा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामकृष्ण परमहंस वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को लगभग 55 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती सूरी,क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कन्याओं के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुरेंद्र गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, पार्षद वंदना यादव,रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष कैशलेश मिश्रा सहित मातृशक्तियों  की मौजूदगी रही।

चार विकास कार्यों से मजबूत होगा वार्ड का बुनियादी ढांचा

भूमिपूजन के अंतर्गत मंगलनगर में पुलिया के पास लगभग 20 लाख 49 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, मुस्लिम बस्ती में लगभग 14 लाख 17 हजार रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसी प्रकार मस्जिद के पास विभिन्न स्थानों पर लगभग 5 लाख 33 हजार रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेन रोड से लाल जी शर्मा के घर तक एवं अन्य स्थानों पर लगभग 15 लाख 62 हजार रुपये की लागत से डब्ल्यू.बी.एम. रोड का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से वार्ड के आंतरिक मार्गों की स्थिति में सुधार होगा तथा नागरिकों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

हर वार्ड का समग्र विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य  महापौर सूरी

भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने अपनी विकासवादी सोच को दोहराया। उन्होंने कहा कटनी का हर एक नागरिक मेरा परिवार है। हमारा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क, नाली, पानी को उनके दरवाजे तक पहुँचाना है। नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने महापौर की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि महापौर के नेतृत्व में वार्ड को विकास की नई संजीवनी मिली है। पार्षद श्रीमती सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और  उपस्थित वार्डवासियों ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति का आभार व्यक्त किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रोहनिया में दुर्गा विसर्जन चल समारोह के दौरान पथराव का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दिया आवेदन

रोहनिया में दुर्गा विसर्जन चल समारोह के दौरान पथराव का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दिया आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.