,MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं से आज जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उपचाररत मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपचार और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही, घायलों के समुचित उपचार, बेहतर देखभाल और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


