• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नवरात्र पर बालिका शिक्षा को नगर निगम ने समर्पित किए 1.37 करोड़, विधायक श्री जायसवाल के हाथों महापौर ने कराया पुरवार स्कूल के नवीन भवन का भूमिपूजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 18, 2026
in कटनी
0
*नवरात्र पर बालिका शिक्षा को नगर निगम ने समर्पित किए 1.37 करोड़, विधायक श्री जायसवाल के हाथों महापौर ने कराया पुरवार स्कूल के नवीन भवन का भूमिपूजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*महापौर प्रीति सूरी के ड्रीम प्रोजेक्ट को विधायक जायसवाल ने बताया ऐतिहासिक, महापौर बोलीं- “मेरी हर बेटी बने कलेक्टर-डॉक्टर*

कटनी (17 अक्टूबर 2026)। किसी भी शहर की प्रगति का वास्तविक आधार उसकी आने वाली पीढ़ी होती है और इनके भविष्य को संवारने में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। समाज को सही दिशा की ओर अग्रसर करने में महिलाओं की भूमिका उससे भी अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेगी तो समाज खुद उन्नति की राह पर अग्रसर होगा इसी सोच के साथ कटनी के बी.डी. अग्रवाल वार्ड अंतर्गत सिविल लाइन स्थित शासकीय कन्या शाला में नवीन भवन निर्माण की दिशा में कटनी नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। शनिवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नवीन विद्यालय भवन का भूमिपूजन मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल के हाथों करवाया। कार्यक्रम में विधायक श्री जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस निर्माण से विद्यालय को नई अधोसंरचना मिलेगी और छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

*वैदिक परंपराओं के सान्निध्य में हुआ शुभारंभ*

भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई। विद्यालय की छात्रा की सहभागिता और वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया गया।शिक्षा के मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शुरुआत ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद,एड.सुरेंद्र गुप्ता,उमेन्द्र अहिरवार पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, गोविंद चावला,पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा,रचना गुप्ता,एल्डरमैन नरेश अग्रवाल,प्रमोद तिवारी,कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन, विनीत तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थितजनों की सहभागिता रही।

*शिक्षण सुविधाओं के विस्तार हेतु ग्राउंड प्लस वन भवन में होगा 10 कक्षाओं का निर्माण*

शासकीय कन्या शाला में लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नवीन विद्यालय भवन ग्राउंड प्लस वन (भूतल एवं प्रथम तल) स्वरूप में तैयार किया जाएगा। भवन में कुल 10 कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाधन कक्षों की व्यवस्था भी की जाएगी। नवीन भवन के निर्माण से विद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी तथा छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

*शिक्षा के क्षेत्र में महापौर श्रीमती सूरी की पहल सराहनीय – विधायक श्री जायसवाल*

विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि महापौर श्रीमती सूरी के नेतृत्व में निगम विद्यालयों में शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने छात्राओं को स्मार्ट क्लास की व्यवस्था के लिए भविष्य में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी सफलता प्राप्त करें, लेकिन अपने माता-पिता और गुरुजनों को कभी न भूलें। माता-पिता का सम्मान और गुरुजनों के प्रति आदर जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और डॉक्टर, इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने परिवार तथा शहर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

*बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को समर्पित पहल, नवीन विद्यालय भवन से बढ़ेंगे अवसर – महापौर श्रीमती सूरी*

महापौर श्रीमती सूरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन विद्यालय भवन का भूमिपूजन केवल एक निर्माण कार्य का शुभारंभ नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, उनके सपनों और उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हर बेटी में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने की क्षमता है। आवश्यकता है अपने लक्ष्य को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और निरंतर परिश्रम करने की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें और डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बनकर समाज और देश की सेवा करें। अपनी मेहनत, लगन और उपलब्धियों से अपने माता-पिता, विद्यालय और कटनी शहर का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर भवन, आवश्यक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। नवीन विद्यालय भवन छात्राओं को अध्ययन के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*विकास की नींव से संवरेंगे शिक्षा के अवसर*

नवीन भवन का भूमिपूजन विद्यालय के विकास की एक नई शुरुआत है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में इसकी पूर्णता सुनिश्चित होने से छात्राओं को जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नवीन भवन केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक भविष्य की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध मुरूम उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त*

अवैध मुरूम उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.