ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन।
– लापरवाही पर *सीएसपी को तत्काल हटाने और आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश*।
– *तीन थाना प्रभारी, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक निलंबित।*
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के दिए निर्देश।
– जांच में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
– मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनाएं।
– राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
– नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी।
– जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
—–
*जनसंपर्क मध्यप्रदेश*


