• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 17, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

– *मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने की आंध्र प्रदेश के प्रमुख निवेशकों से भेंट*
– *मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की जानकारी साझा की*

भोपाल/विजयवाडा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अक्टूबर को निवेशकों से मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापना का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास की प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर उन्हें हर स्थिति में लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात तब कही, जब आंध्र प्रदेश में कई प्रमुख निवेशक उनसे मुलाकात करने आए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उद्योगपतियों से वन-टू -वन चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश की व्यापक संभावनाओं और अनुकूल औद्योगिक वातावरण का लाभ सभी पक्षों को प्राप्त हो रहा है। राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन की 25 सरलीकृत नीतियां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आने में सहायक बन रही हैं। मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई के महत्वपूर्ण निवेश की पहल अब क्रियान्वयन की ओर है।

*फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना एमपी*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरीडोर की योजना तैयार की गई है। यह कॉरीडोर प्रदेश के बड़े व्यापक भू-भाग की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा। उन्होंने विजयवाड़ा प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में देश में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियां, फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने में सफल हुई हैं।

*जमीन पर उतरा निवेश*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को जी आई एस :2027 की रूपरेखा की जानकारी दी, जिसमें भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक एकत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन प्रस्तावों में से एक तिहाई प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जा चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से भी भेंट हुई। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजयवाडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गन्नवरम (आंध्र प्रदेश) पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छों से स्वागत किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मप्र के अशोकनगर में 44 तोला सोना और 3.5 किलो चांदी से सजी मां जगदम्बा की 24 घण्टे बंदूकधारी करते हैं रखवाली…!

मप्र के अशोकनगर में 44 तोला सोना और 3.5 किलो चांदी से सजी मां जगदम्बा की 24 घण्टे बंदूकधारी करते हैं रखवाली...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.