सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 अक्टूबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। बुरहानपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हर्ष सिंह को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है, जबकि निवर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 41 वर्षीय नवागत कलेक्टर मूलतः जबलपुर निवासी हैं और वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh


