• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के प्रतिनिधियों ने किया सावरवानी, तामिया और धूसावानी का भ्रमण* *आदिवासी लोक नृत्य, मनमोहक सूर्यास्त और आकाशगंगा के नजारे बने आकर्षण का केंद्र*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 13, 2026
in छिन्दवाडा
0
*मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के प्रतिनिधियों ने किया सावरवानी, तामिया और धूसावानी का भ्रमण*  *आदिवासी लोक नृत्य, मनमोहक सूर्यास्त और आकाशगंगा के नजारे बने आकर्षण का केंद्र*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/13 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जैव विविधता और पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विशेष भ्रमण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली, कर्नाटक, हैदराबाद, केरल सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के दल ने छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी, तामिया और एस्ट्रो गांव धूसावानी का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अनुभव लिया।

सावरवानी की सादगी और तामिया के सूर्यास्त ने मोहा मन – सतपुड़ा के जंगलों से गुजरते हुए प्रतिनिधियों का दल पर्यटन ग्राम सावरवानी पहुंचा। यहां के सहज ग्रामीण परिवेश और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। इसके बाद दल ने तामिया के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। यहां सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य को प्रतिनिधियों ने अपने कैमरों में कैद किया। देर शाम आयोजित आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने भ्रमण को और भी खास बना दिया। ढोल और मंजीरों की थाप पर प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य के दौरान दल में शामिल महिलाएं भी उत्साहपूर्वक झूम उठीं।

 

धूसावानी में आकाशगंगा का दीदार, वल्चर पॉइंट पर लिया देशी नाश्ते का आनंद – भ्रमण के अगले पड़ाव में प्रतिनिधियों का दल छिंदवाड़ा के एस्ट्रो गांव धूसावानी पहुंचा। यहां उन्होंने देर रात तक खुले आकाश में आकाशगंगा और तारों को निहारा। अगले दिन सुबह वल्चर पॉइंट पर देशी नाश्ते का आनंद लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और यहां उपलब्ध पर्यटन की विविध संभावनाओं से परिचित कराया गया।

नेचर वॉक सहित इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिनिधियों को छिंदवाड़ा के प्राकृतिक स्थलों, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीण परिवेश को करीब से जानने का अवसर मिला। मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित यह भ्रमण जिले के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने और मध्यप्रदेश को विविधतापूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विद्यार्थियों को केंचुआ खाद निर्माणका तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यार्थियों को केंचुआ खाद निर्माणका तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.