कटनी (13 अक्टूबर) – मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत नगर पालिक निगम, कटनी द्वारा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन 20 नवम्बर 2026 को नगर निगम परिसर में किया जाना निर्धारित है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निगम क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
योजना प्रभारी, नगर निगम कटनी ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्रता हेतु कन्या तथा कन्या के अभिभावक का गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करना तथा उनका बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक हितग्राही नगर निगम कार्यालय की योजना शाखा से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित 05 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से आवेदन जमा करें।
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
विवाह हेतु वर-वधु का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। वधु की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ वर-वधु के आयु संबंधी प्रमाण पत्र, दोनों की समग्र आई.डी., समग्र आई.डी. में आधार नंबर E-kyc, वधु का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता, वर-वधु की संयुक्त फोटो, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं निगम क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य किया गया है।


