कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत घुघरा में आयोजित जनसंवाद शिविर कार्यक्र में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वनमण्डलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में ग्रामीण विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगों के आवेदन लेकर पहुंचे। किसी ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत की, तो किसी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर समाप्ति के बाद भी ग्रामीणों से किया संवाद
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शिविर समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उनकी कोई अन्य समस्या तो नहीं है। इससे ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा और विश्वास का भाव नजर आया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


