• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*फरसी पत्थर उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल,कलेक्टर ने खदानों का किया निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 9, 2026
in कटनी
0
*फरसी पत्थर उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल,कलेक्टर ने खदानों का किया निरीक्षण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जन विश्वास अभियान के तहत खदान संचालकों से संवाद,गुणवत्ता सुधार, औद्योगिक विस्तार और श्रमिक सुरक्षा पर जोर*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261009-WA0063.mp4

कटनी। जिले में स्थानीय खनन उद्योगों को प्रोत्साहित करने, खदान संचालकों की समस्याओं का समाधान करने और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रीठी तहसील क्षेत्र में संचालित फरसी पत्थर की खदानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

*तकनीकी प्रक्रियाओं और आर्थिक पहलुओं की समीक्षा*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने खदानों में पत्थर खनन की तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ब्लॉक कटिंग की विधि, रोप खदानों में पत्थर की कटाई, वास्तविक रिकवरी प्रतिशत तथा खदान संचालकों की आय और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संचालकों से चर्चा कर उत्पादन प्रक्रिया और व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को समझा।

*गुणवत्ता सुधार और औद्योगिक विस्तार पर मंथन*

कलेक्टर श्री तिवारी ने खदान संचालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरसी पत्थर के बेहतर उपयोग और बाजार में इसकी उपयोगिता बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए। साथ ही कटनी जिले में फरसी पत्थर आधारित नए उद्योगों की स्थापना तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

कलेक्टर ने खदान संचालकों से कहा कि मैहर में निर्माणाधीन शारदा लोक सहित अन्य धार्मिक स्थलों और बड़े निर्माणाधीन भवनों में फरसी पत्थर के उपयोग की संभावनाएं तलाशें, ताकि स्थानीय उत्पाद को व्यापक बाजार मिल सके और जिले के औद्योगिक विकास को गति मिले।

*श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं*

कलेक्टर श्री तिवारी ने खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संचालकों को श्रमिकों के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, जीएम डीआईसी श्रीमती ज्योति सिंह, खनिज अधिकारी द्वय श्री पवन कुशवाहा एवं श्री कमलकांत परस्ते सहित खनिज विभाग का अमला तथा खदान संचालक उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित*  – *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण* – *10 माह से अधिक समय तक मानदेय भुगतान लंबित रखने की मिली सजा*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण* - *10 माह से अधिक समय तक मानदेय भुगतान लंबित रखने की मिली सजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.