• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए कैमोर में दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 9, 2026
in कटनी
0
*टीबी और छाती रोगों की जांच के लिए कैमोर में दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (09 अक्टूबर) – टीबी एवं छाती संबंधी बीमारियों की पहचान और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैमोर में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को शुरू हुए शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। शिविर के पहले दिन कुल 121 लोगों ने जांच के लिए पंजीयन कराया।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच*
शिविर के प्रथम दिवस जिला चिकित्सालय कटनी के टीबी एवं चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. सोनी और डॉ. शिव मोहन सराफ ने मरीजों की जांच की। विकासखंड सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा दल ने भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान कुल 60 मरीजों का एक्सरे किया गया जिसमें टीबी के 2 पुराने मरीज पाये गये जबकि 58 व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ मिले। इसी प्रकार 84 मरीजों की ब्लड शुगर की जाँच की गई जिसमें 11 डाईबेटिक निकले। इसके अलावा 84 खाखार जाँच, 90 निश्चय जाँच, 84 एचआईवीं जाँच एवं 84 हैपीटाइटिस जांच भी की गई।

*जबलपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ भी करेंगे जांच*
शिविर के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इनमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष दीवान तथा डीएम एवं सीनियर पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुज मोहन शामिल हैं। स्क्रीनिंग में चिन्हित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

*लक्षण दिखने पर कराएं जांच*
सीएमएचओ डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि सांस लेने में परेशानी, खांसी में खून आना, लगातार वजन घटना, भूख न लगना, छाती में दर्द तथा 15 दिन से अधिक समय तक खांसी या बुखार रहने पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। ऐसे लक्षणों से प्रभावित व्यक्ति शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाकर समय पर जांच एवं उपचार कराने की अपील की है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शराब ठेकों में अनियमितताओं पर एक्शन! डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूरा को हटाया

शराब ठेकों में अनियमितताओं पर एक्शन! डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूरा को हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.