• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नौनिहालों की सुविधाओं पर निगमायुक्त सख्त! पालन घर का किया निरीक्षण, दिए बड़े निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
October 9, 2026
in कटनी
0
नौनिहालों की सुविधाओं पर निगमायुक्त सख्त! पालन घर का किया निरीक्षण, दिए बड़े निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (9 अक्टूबर) –  कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल एवं उनके बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार कर रही नगर निगम की महत्वपूर्ण योजना पालन घर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने गुरुवार को टी.सी. बजन स्कूल में संचालित पालन घर का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, मृदुल श्रीवास्तव, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, आर एस आई विनोद सिंह चौहान, सीओओ योगेश पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें

संचालित गतिविधियों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पालन घर में उपस्थित नौनिहालों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें सिखाई जा रही गतिविधियों की जानकारी केयर टेकर पूनम बानामी  से ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी, पोषण आहार, पेयजल व्यवस्था, खेल सामग्री एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

शारीरिक एवं बौद्धिक विकास न रहे कोई कमी

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि पालन घर में बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बच्चों के लिए और अधिक ज्ञानवर्धक खिलौने, चार्ट, पठन सामग्री एवं खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं एवं अलमारी की भी व्यवस्था की जाए। निगमायुक्त ने पालन घर के पीछे रिक्त स्थल का निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल का निर्माण कर स्थल को विकसित किया जाए, ताकि उसका उपयोग बच्चों के आउटडोर खेल क्षेत्र एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पालन घर केवल बच्चों को रखने का स्थान नहीं, बल्कि उनके संस्कार और सीखने की पहली पाठशाला है। यहां का वातावरण घर जैसा सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायक होना चाहिए।

इस दौरान निगमायुक्त ने परिसर में संचालित जोन कार्यालय एवं अतिक्रमण कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नवरात्रि, जवारा विसर्जन और दशहरा की तैयारी तेज! निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, दिए सख्त निर्देश

नवरात्रि, जवारा विसर्जन और दशहरा की तैयारी तेज! निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.