• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

छात्राओं ने किया रीठी थाने का शैक्षणिक भ्रमण, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की ली जानकारी,,,

by Manish Gautam Chiefeditor
October 9, 2026
in रीठी
0
छात्राओं ने किया रीठी थाने का शैक्षणिक भ्रमण, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की ली जानकारी,,,
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छात्राओं को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी विषयों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराने के उद्देश्य से कटनी जिले रीठी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने रीठी थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
कार्यक्रम के दौरान रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने छात्राओं से संवाद करते हुए साइबर क्राइम, यातायात नियमों, महिलाओं की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग एवं इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। थाना प्रभारी ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ OTP, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने सहित कई उपयोगी टिप्स दिए। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की रोकथाम और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं में कानून, सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
उप प्राचार्य डॉ. मनोज खरे सहित कॉलेज स्टाफ ने भी कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच संवाद से कानून के प्रति विश्वास एवं जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र राजपूत, डॉ. मनोज खरे, जूनी राजपूत, डॉ. वीरेंद्र राजपूत, डॉ. ज्योति राजपूत, भानु प्रताप मिश्रा, भोलाराम पटेल, भारत पटेल, डॉ. आर.के. निगम, सुनील सेन, नंदिनी मरकाम सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, सुरक्षित एवं कानून के प्रति सजग नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करना रहा।

हरिशंकर बेन

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर स्वामित्व योजना से भूअभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव  🔳मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश

कलेक्टर स्वामित्व योजना से भूअभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन सुनिश्चित करें - मुख्य सचिव 🔳मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.