• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बड़वारा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न* *नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2026
in कटनी
0
*बड़वारा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*  *नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बड़वारा परिसर में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, दुर्गा पंडाल समितियों के अध्यक्षों एवं डीजे संचालकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी दुर्गा पंडाल समितियों एवं आयोजकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई।

डीजे संचालकों को ध्वनि की निर्धारित सीमा एवं समय- सीमा का पालन करते हुए नियंत्रित आवाज में डीजे बजाने के निर्देश दिए गए। वहीं, दुर्गा पंडालों के अध्यक्षों एवं समितियों को दशहरा पर्व के अवसर पर मूर्ति विसर्जन निर्धारित एवं उचित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

बैठक में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, तहसीलदार बड़वारा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, दुर्गा पंडाल समितियों के अध्यक्ष एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

पांच मेडिकल स्टोर्स की औषधि अनुज्ञप्तियां निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.