• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जलकर वसूली में सुस्ती पर निगमायुक्त सख्त! बकायेदारों पर अब होगी कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
October 7, 2026
in कटनी
0
जलकर वसूली में सुस्ती पर निगमायुक्त सख्त! बकायेदारों पर अब होगी कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन एवं बकाया वसूली की मंगलवार देर शाम आयोजित समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाए जाने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गहन नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना की अंतिम अवधि में किसी भी पात्र बकायेदार को लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। निगमायुक्त ने शेष तीन दिनों में मिशन मोड पर सघन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पात्र जलकर उपभोक्ताओं से संपर्क करके, उन्हें 50 प्रतिशत राहत योजना का लाभ दिलाने तथा निगम राजस्व की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बकाया जलकर से मुक्त होने का सुनहरा अवसर

निगमायुक्त ने बताया कि जलकर राहत योजना नागरिकों के लिए वर्षों से बकाया जलकर में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान कर आसानी से हिसाब चुकता करने का एक सुनहरा अवसर है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित है। इसके पश्चात छूट का लाभ मिलना समाप्त हो जाएगा तथा बकायेदार उपभोक्ताओं को पूर्ण बकाया राशि अधिभार सहित जमा करनी होगी। निगमायुक्त ने वसूली दल को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र उपभोक्ता योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए, इस हेतु तीन दिवसों की दैनिक कार्ययोजना के साथ फील्ड में उतर कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए।

बड़े बकायेदारों से करें सीधा संवाद

निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी एवं जल प्रदाय के सहायक यंत्री  को निर्देशित किया कि वसूली दल केवल नोटिस तक सीमित न रहें, बल्कि बड़े बकायेदारों से अधिकारी टीम के साथ स्वयं संपर्क कर उन्हें योजना के लाभ और समय-सीमा की जानकारी देकर भुगतान के लिए प्रेरित कर राजस्व वसूली में प्रगति लाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस दौरान निगमायुक्त ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों के भवनों में स्थापित नल कनेक्शन की बकाया राशि का नियमानुसार समायोजन उनके वेतन से करने के निर्देश दिए।

भुगतान नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान बार-बार सूचना देने के बावजूद योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ लेकर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नल कनेक्शन विच्छेदित की कार्यवाही में गति लाने के साथ ही अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए।

रोजाना प्रस्तुत करें प्रगति रिपोर्ट

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बैठक के अंत में  नागरिकों की सुविधा हेतु लागू योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन की कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश गठित दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
‘वीडियो कांड’ का खुलासा! 40+ महिलाओं के वीडियो बरामद, सोशल मीडिया से बनाता था निशाना

‘वीडियो कांड’ का खुलासा! 40+ महिलाओं के वीडियो बरामद, सोशल मीडिया से बनाता था निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.