रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के “Knowledge is Power Series” के अंतर्गत शासकीय गर्ल्स कॉलेज, छिंदवाड़ा में “सड़क सुरक्षा – दुर्घटना के कारण एवं उनसे बचाव” विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में यातायात निरीक्षक श्री लाखन सिंह बघेल एवं यातायात सूबेदार श्री लोहित शेंडे ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बचने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर विशेष जोर दिया।
सेमिनार में *Golden Hour* के महत्व को विस्तार से समझाया गया – दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा जीवन बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही छात्राओं को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई –
*1. PM-RAHAT योजना:* पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ित को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार।
*2. Hit & Run:* मृत्यु पर ₹2 लाख एवं गंभीर चोट पर ₹50,000 तक मुआवजा।
*3. Good Samaritan / राह-वीर योजना:* घायल की मदद कर अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 तक पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण-पत्र।
विद्यार्थियों से अपील की गई कि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय 112 पर संपर्क कर सुरक्षित सहायता प्रदान करें।
कार्यक्रम का मंच संचालन रोटेरियन CA प्रियंक अजमेरा ने किया। मुख्य अतिथि रोटेरियन अनिल गुप्ता (Past President) रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विनीत पाटोदी, सचिव जयेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़, हरिश वतरा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
*सेमिनार की 5 प्रमुख बातें:*
1. Golden Hour – पहला घंटा बचाता है जीवन
2. PM-RAHAT – ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
3. राह-वीर – मदद करने पर ₹25,000 पुरस्कार
4. Hit & Run – मृत्यु ₹2 लाख, गंभीर चोट ₹50,000
5. सुरक्षित ड्राइविंग के 4 मंत्र – हेलमेट, सीट बेल्ट, नो मोबाइल, स्पीड लिमिट
*“सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—एक छोटी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।”*


