चौकी उमरानाला पुलिस टीम को नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी मे मिली दोहरी बड़ी सफलता.. 72 घंटे में नाबालिग बालिका को जिला पांढुरना जाम सावली मन्दिर से एवं जिला भोपाल से बुलाकर दोनों गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाकर लौटाई खुशियाँ‼️
पुलिस चौकी उमरानाला प्रभारी श्री राजेश साहू व टीम द्वारा लापता नाबालिग बालिका की तलाश पतासाजी तत्परता से करते हुए 72 घंटे में बालिका को जिला पांढुरना से एवं अन्य गुमशुदा को 04 दिवस के भीतर गुमशुदा बालिकाओ को ढूंढ निकाला जिसे विधिवत दस्तयाब क़र उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।
🚨 *पुलिस टीम :-*
चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक राजेश साहू, ऊनि भगवत तिवारी प्रआर. श्याम टाकरे , मआर.कविता , महिला आर. प्रतिभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*“पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ”*


