कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं श्रीमती अनुपमा चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में हरदा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी कुबरा बी ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंक द्वारा लोन स्वीकृत न करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। छात्रा हर्षिता ने जनसुनवाई में पोर्टल पर छात्रवृत्ति की राशि कम प्रदर्शित होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण को छात्रा की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। हरदा निवासी निरज विश्नोई ने आवेदन देकर विद्युत बिल में सुधार की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में हरदा की शकुर कॉलोनी निवासी उमाशंकर ने विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम भाटपरेटिया के ग्रामीणों ने शासकीय गोहे से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हरदा को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
*हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट*


