हमारी सरकार युवाओं के लिए शासकीय नौकरी में लगातार नई भर्तियां और प्रमोशन भी कर रही है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से 21 वर्ष बाद फिरसे विशेषकर ग्रामीणजनों को सुगम और सुरक्षित परिवहन की सुविधा दी है। हमारा प्रयास है कि अब स्कूल और कॉलेज में भी हम बसों की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
गर्व की बात है कि देशभर में सबसे कम बेरोजगारी की दर मध्यप्रदेश में हैं। अगले वर्ष हम युवा वर्ष के रूप में मना रहे हैं, इसी कड़ी में 12 नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे तथा 12 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे। साथ ही वर्ष में 2 बार एमपी-पीएससी की परीक्षा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं के सपनों को नये पंख लग सकें। युवाओं से सुझाव लेकर हम युवा वर्ष में कई तरह के नवाचार करेंगे।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


