छिंदवाड़ा। परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं संत श्री आशाराम जी गुरुकुल के सेवाभावी सदस्यों द्वारा पितृ पक्ष के पावन अवसर पर दशमी तिथि के दिन सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर समिति द्वारा हजारों राहगीरों को निशुल्क भोजन प्रसाद के रूप में हलवा एवं पुलाव वितरित किया गया। श्रद्धालुओं एवं सेवाभावियों ने पितरों के कल्याण और उनकी स्मृति में इस सेवा कार्य में सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराना सेवा, श्रद्धा और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। भोजन प्रसाद वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


