कटनी खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन फसल के उपार्जन के लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में सोयाबीन फसल के पंजीयन के लिए कटनी नगर तहसील के अंतर्गत विपणन सहकारी संस्था कटनी को पंजीयन संस्था निर्धारित किया गया है। समिति कार्यालय कटनी में किसानों का सोयाबीन फसल के लिए पंजीयन किया जाएगा।
पंजीयन का कार्य ई-उपार्जन पोर्टल पर शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं पंजीयन संस्था को निर्धारित समय-सीमा में शासन के निर्देशों के अनुरूप पंजीयन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


