कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम गैतरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*नन्ही तन्वी की प्रतिभा देख कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद किया। उन्होंने नन्ही तन्वी से कहा कि “अ से अनार और आ से आम सुनाओ।” तन्वी ने बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘अ से अनार, आ से आम’ सुनाया। बच्ची के आत्मविश्वास और प्रस्तुति से प्रसन्न होकर कलेक्टर श्री तिवारी ने उसका उत्साहवर्धन किया।
*आंगनवाड़ी में योजनाओं की स्थिति की ली जानकारी*
कलेक्टर श्री तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


