• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आशा किरण बाल गृह में कलेक्टर ने बच्चों से की आत्मीय बातचीत, सपने सुने तो चेहरों पर खिल उठी मुस्कान

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2026
in कटनी
0
आशा किरण बाल गृह में कलेक्टर ने बच्चों से की आत्मीय बातचीत, सपने सुने तो चेहरों पर खिल उठी मुस्कान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर,बोले—जज्बा बनाए रखो, मंजिल जरूर मिलेगी

कटनी- आशा किरण बाल गृह में शनिवार का दिन बच्चों के लिए कुछ अलग था। रोजमर्रा की दिनचर्या के बीच जब कलेक्टर श्री आशीष तिवारी बच्चों के बीच पहुंचे, तो उनके चेहरे पर उत्साह और खुशी की चमक देखते ही बनी। कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे सहजता और आत्मीयता से बातचीत की, उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों को जाना। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर एवं वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे।

*नमन के सपने में कोडिंग का जुनून*

बच्चों से संवाद के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने नमन साहू से उसकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। नमन ने पूरे आत्मविश्वास से बताया कि वह पढ़ाई पूरी कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। उसने यह भी बताया कि उसे कोडिंग में रुचि है और वह तकनीक की दुनिया को समझने के लिए लगातार प्रयास करता है।
नमन की बात सुनकर कलेक्टर ने उसकी रुचि की सराहना की और उसे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

*पवन की आंखों में डॉक्टर बनने का सपना*

बातचीत आगे बढ़ी तो पवन साहू ने अपने मन की बात साझा करते हुए बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है। अपने सपनों को पूरे विश्वास के साथ साझा करते बच्चों को देखकर कलेक्टर ने उन्हें मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने का जज्बा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

*सुविधाएं देखीं,बच्चों की जरूरतों को समझा*

कलेक्टर श्री तिवारी ने बाल गृह में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब पहुंचकर बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद बच्चों के विश्राम कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें सकारात्मक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। कलेक्टर ने यहां अमरूद का पौधा लगाया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
क्यों ये नौबत आई कि हमारी बेटियों को “एक कचौड़ी, दो समोसा” जैसे नारे लगाने पड़ रहे हैं?

क्यों ये नौबत आई कि हमारी बेटियों को “एक कचौड़ी, दो समोसा” जैसे नारे लगाने पड़ रहे हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.