• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

गांधी जयंती के अवसर पर फ्रेंड्स रूरल सेंटर रसूलिया में सार्वजनिक पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ,धरोहर को बचाने की जरूरत..!वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
October 2, 2026
in नर्मदापुरम
0
गांधी जयंती के अवसर पर फ्रेंड्स रूरल सेंटर रसूलिया में सार्वजनिक पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ,धरोहर को बचाने की जरूरत..!वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261002-WA0010.mp4

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री प. लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर नगर के रसूलिया स्थित फ्रेंड्स रूरल सेंटर में एकलव्य संस्था के सहयोग से डिजिटल युग में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। करीब एक शताब्दी वर्ष से ज्यादा समय से स्थापित फ्रेंड्स रूरल सेंटर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी आकर रुके हैं जिसका अपना इतिहास भी है।करीब 45 एकड़ के रकबे में स्थापित ऐतिहासिक सेंटर की जमीन पर रसूखदारों की निगाहें भी हैं। पुस्तकालय के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि पीयूष शर्मा ने कहा कि धरोहर को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिसे प्राइम केंद्र बनाना है और सतर्कता से काम करना हैं। कितने लोगों की तिरछी निगाहें इस केंद्र की जमीन पर है। इस सेंटर से हमारे सेंटीमेंट जुड़े हैं। संस्था समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। डिजिटल युग में जब हम स्कूलों में लाइब्रेरी तलाशते हैं, ऐसे समय में बच्चों को लाइब्रेरी की सौगात देना एक बड़ी उपलब्धि है। पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि फ्रेंड्स सोसाइटी उनका घर है, पूरा बचपन सोहागपुर के फ्रेंड्स स्कूल में बीता। जहां संस्कार देने, समानता सिखाने और स्वावलंबी बनाने का काम होता है। इस केंद्र का बहुत महत्व है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी माखन नगर आए थे तब यहां सेंटर पर आए थे। यहां अनेक गतिविधियां संचालित होती थी और यह गुरु शिक्षा का केंद्र भी रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ज्ञान को बढ़ाने में पुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दिनचर्या में किताबों के लिए समय निकालना चाहिए। आज के समय में हमे किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। इससे पूर्व फ्रेंड्स रूरल सेंटर में सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ अतिथियों मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा ,पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल,पार्षद संदीप ठाकुर गुड्डा, पार्षद अशोक कुशराम, बिल्डर आशीष शर्मा, समाजसेवी प्रभात सोलंकी, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सीमा कैथवास, एफआरसी सेंटर अध्यक्ष रोनाल्ड टाइटस, ट्रस्टी नलिनी टाइटस, सुंदर दास साहब, दयाराम बोरासी, श्रीमति बाजपेयी, सुशीला मसीह, पूर्व अध्यक्ष जोनाथन डेनियल, जीजी जोसफ, आइवन टाइटस, दिनेश हाड़ा, सेंटपॉल स्कूल संचालिका जिन्सी अब्राहम, उषा सैमुअल, सालोमन सैमुअल, श्री पटेल साहब इत्यादि की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन सुशीला मसीह द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सालोमन सैमुअल द्वारा किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पिलौंजी में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पिलौंजी में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.