कटनी (02 अक्टूबर) – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार, 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत पहाड़ी मे शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक सप्ताह शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत शनिवार, 3 अक्टूबर को बड़वारा विधानसभा के अंतर्गत पहाड़ी क्लस्टर की 11 पंचायतों भनपुरा न02, शाहपुर, बिछुआ, टेढ़ी, गुबराधरी,, सिंघनपुरी, केवलारी, सलैया, देवरीहटाई, हीरापुरकौडि़या, भनपुरा नं.01 के लिए ग्राम पंचायत भवन पहाडी में शिविर आयोजित होगा। जहां नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को शिविर के दौरान अधिकतम प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


