कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जैविक खेती के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शनमें व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गतजैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के असंतुलित उपयोग से भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई वैज्ञानिक पद्धति से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषि कार्य माला के अनुसार जलवायु भूमि उन्नत जातियां भूमि की तैयारी बीज दर बीज उपचार एवं कल्चर उपचार बोने का समय एवं विधि फसल चक्र एवं मिश्रित खेती जैविक खाद सिंचाई एवं जल निकास निंदाई गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण कटाई गहाईएवं भंडारण उपज कीट एवं रोग नियंत्रण का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गयाअधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से कृषि कार्य से जुड़े हैं कृषि को लाभ का धंधा बनाने कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत कृषि कार्य करने
ग्राम में कृषकों को प्रशिक्षित करने एवं बाजार पर निर्भरता कम करने तथा अधिक उत्पादन प्राप्त कर उनके विक्रय से अधिक आय प्राप्त करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेत की भौतिक एवं रासायनिक दशा भूमि से ग्रहण किए जाने वाले पोषक तत्वों की भूमि में उपलब्धता की जानकारी उत्पादन लागत को कम करके अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए मृदा की उपजाऊ क्षमता को अधिक से अधिक बनाए रखने की जानकारी दी गई


