पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा-भोज कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा करना, उनके साथ समय बिताना तथा उन्हें परिवार जैसा स्नेह प्रदान करना रहा।
सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने दद्दा जी आश्रम पहुँचकर दद्दा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समाधि स्थल के दर्शन किए।
इसी दौरान आश्रम में सभी वृद्धजनों को संस्था के सभी सदस्यों द्वारा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
इसके उपरांत सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया तथा आत्मीय संवाद कर उनके हालचाल जाने।
भोजन पश्चात सभी वृद्धजनों को तिलक लगाकर फल एवं भेंट स्वरूप सामग्री प्रदान की गई तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना संस्था के अध्यक्ष लोकेश (टीनू) सचदेवा, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा एवं महामंत्री रौनक खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिलेश पुरवार एवं श्री राज सोनी जी द्वारा की गई।
अंत में सभी का आभार संस्था के सूचना प्रभारी श्री अंकित बिलैया एवं श्री मति पुष्पा ठाकुर के द्वारा व्यक्त किया गया।
उपस्थित सदस्य:
संतोष पांडे, दीपक सोनी,शरद सोनी, लक्षित सचदेवा, आशु तिवारी, मुकेश तिवारी,अतुल सोनी, प्रदीप द्विवेदी,रोशनी जायसवाल, रश्मि अग्रवाल, धनश्री अग्रवाल, शिखा खंपारिया, मनीषा पुरवार, रेनू शुक्ला, अनीता ठाकुर, नेहा साहू, श्रुति सेठिया, माया शर्मा, संजना पांडे, प्रेमलता खंपारिया, पूनम पाठक एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला। संस्था ने इसे अपनी सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।
🙏 संस्था सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प लेती है।
निवेदक:
कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी


