• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

क्यों कूदी महिला जिला अस्पतल की बिल्डिंग से

by Manish Gautam Chiefeditor
September 26, 2026
in कटनी
0
देखिए VIDEO *कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी महिला; सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल*
कटनी। शासकीय जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से महिला के कूदने के मामले में अब अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना में घायल महिला की पहचान इंद्रा ज्योति कॉलोनी (माधवनगर) निवासी 45 वर्षीय दुर्गा वंशकार (पति संतोष वंशकार) के रूप में हुई है, जिसने पुणे जाने को लेकर पति से हुए घरेलू विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

*अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी चूक*
इस पूरे घटनाक्रम ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सवाल यह उठ रहा है कि एक आम महिला इतनी आसानी से निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर चौथी मंजिल तक कैसे पहुंच गई? इतने बड़े अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों या निर्माण कार्य में लगे लोगों में से किसी ने भी महिला को निर्माणाधीन भवन की ओर जाते या सीढ़ियां चढ़ते समय रोकने-टोकने की जहमत क्यों नहीं उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माणाधीन स्थल की घेराबंदी होती या मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड मुस्तैद होते, तो महिला को समय रहते रोका जा सकता था।

*30 मिनट तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा*
जब महिला चौथी मंजिल पर पहुंच गई, तब जाकर लोगों का ध्यान उस ओर गया। देखते ही देखते परिसर में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल, अस्पताल स्टाफ, सुरक्षा गार्ड और महिला के परिजन करीब 30 मिनट तक उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। हालांकि, तमाम समझाइश के बावजूद महिला ने किसी की बात नहीं मानी और सबके सामने छलांग लगा दी।

*पति से पुणे जाने को लेकर हुआ था विवाद*
महिला की सास मालती बाई वंशकार के अनुसार, दुर्गा अपने पति के साथ पुणे जाने की जिद कर रही थी। लेकिन बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण पति फिलहाल उसे साथ ले जाने में असमर्थ था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकली और अस्पताल की नई बिल्डिंग पर चढ़ गई।

*पुणे जाने की जिद पर पति से विवाद:

*इलाज जारी, हालत स्थिर*
छलांग लगाते ही परिसर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जिला सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। ऊंचाई से गिरने के कारण फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटों की जांच कराई जा रही है। वहीं पुलिस सुरक्षा में हुई चूक और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥लगातार बारिश के उपरांत भी देर रात तक चला सैकड़ो प्रतिमाओ का विसर्जन💥*

*💥लगातार बारिश के उपरांत भी देर रात तक चला सैकड़ो प्रतिमाओ का विसर्जन💥*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.