VIDEO
मंडला-थाना नैनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हीरापुर में गणेश उत्सव के लिए बनाए गए मंच पर अलसुबह करंट फैलने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि एक घायल को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि गणेश मंच पर बिजली का कनेक्शन सीधे विद्युत खंभे से लिया गया था। करंट फैलने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में तीन भावरे समाज से और एक कोटवार के बेटे, झरिया समाज से बताया जा रहा है। सभी की उम्र करीब 17 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। बताया गया कि बच्चे रात में गणेश मंच पर ही सोए थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंडला से भूनेश्वर केवट की रिपोर्ट


