• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मिशन चौक की दो दुकानों पर 2 हजार तथा माधव नगर में एक दुकान पर 4 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई, दुकानें कराई गईं बंद*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 25, 2026
in कटनी
0
*मिशन चौक की दो दुकानों पर 2 हजार तथा माधव नगर में एक दुकान पर 4 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई, दुकानें कराई गईं बंद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*शासन के निर्देशों की अवहेलना पर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन मीट दुकानों पर जुर्माना*

कटनी। पर्वों के दौरान शासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक निर्देशों की अनदेखी करने वाले मांसाहारी पदार्थों के विक्रेताओं के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। अनंत चतुर्दशी पर्व पर मांसाहारी पदार्थों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध के बावजूद दुकानें संचालित पाए जाने पर मिशन चौक स्थित दो मीट व्यवसायियों पर जुर्माना अधिरोपित कर दुकानें बंद कराई गईं। वहीं, निरीक्षण के दौरान माधव नगर क्षेत्र में भी एक दुकान खुली मिलने पर 4 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई करते हुए दुकान बंद कराई गई।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी की मौजूदगी में मिशन चौक स्थित न्यू गोल्डन एग्ज एंड चिकन सेंटर तथा इंडियन एग्ज एंड चिकन सेंटर के संचालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके पश्चात नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान माधव नगर स्थित इंडियन चिकन सेंटर खुला पाया गया, जहां नियमों के उल्लंघन पर 4 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

*नियमों की अनदेखी पर होगी वैधानिक कार्रवाई*

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों को शासन के निर्देशों एवं निर्धारित प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित अवधि में दुकानें संचालित करने अथवा भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर केवल जुर्माने तक सीमित न रहते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी संबंधित व्यवसायियों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए निरीक्षण एवं कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔳कलेक्टर, एसपी ने किया महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज का निरीक्षण  🔳औद्योगिक इकाइयों की निर्माण प्रक्रिया का लिया जायजा

🔳कलेक्टर, एसपी ने किया महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज का निरीक्षण 🔳औद्योगिक इकाइयों की निर्माण प्रक्रिया का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.