*श्री राघव आनंद रामायण मंडल कटनी*
कटनी/ गत दिवस श्री राघव आनंद रामायण मंडल के तत्वावधान में *बाल आसरा गृह* झिंझरी, कटनी में गणेश उत्सव के पावन समारोह के मध्य रामचरितमानस का संगीतमय गायन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्री राम दरबार एवं श्री गणेश जी की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात मंडल के उपाध्यक्ष एन के पारीक, रामाधार शुक्ला,एड अनुज तिवारी, दालचन्द सोनी,सी एल पटेल, हेमन्त मिश्रा, पंडित विजयगर्ग,अजय शुक्ला, सतीश शर्मा, राजेश गर्ग, संतोष सोनी, मुन्ना यादव ने रामचरितमानस के अयोध्याकाण्ड के अंतर्गत भरत चरित्र के संगीतमय गायन की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जन समुदाय एवं बाल आसरा ग्रह के बालक आनन्दित होकर झूम उठे।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष पण्डित रामाधार गौतम ने भरत चरित्र की व्याख्या करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति भरत जी के त्याग, तपस्या,समर्पण एवं भ्रातृप्रेम के उच्च मानदण्ड का पालन करें तो प्रत्येक परिवार की समस्याओं का अन्त होकर पारिवारिक शान्ति एवं प्रेम का संचार हो जाय।
इस अवसर पर बाल आसरा ग्रह के संचालक राजेन्द्र झा, अधीक्षक राजुल हजारी, मिल्कीझा, रामनिवास झा सहित कर्मचारी दिनेश यादव, विनय तिवारी, राकेश निगम, रोशनी पटेल, कंचन यादव, ममता बर्मन,शारदा धुरिया, तारा देवी, करुणा रजक आकाश शुक्ला सतेन्द्र सेन, करुणा शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रामायण जी कीआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
रामाधार गौतम
अध्यक्ष


