• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर कलेक्टर सख्त, संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश* *समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 24, 2026
in पढुरंना
0
*जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर कलेक्टर सख्त, संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश*  *समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित रवि कुमार साहू एवं स्वर्गीय श्री ईश्वर श्याम साहू के प्रकरण सहित प्राथमिकता वाले विकासखंडों में निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय जल मिशन के कार्यों में तेजी लाने तथा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित नर्मदा अमृत दुग्ध सागर प्राइवेट लिमिटेड के स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन एवं अधोसंरचना संबंधी प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने तथा पांढुर्णा में मुख्यमंत्री युवा शक्ति योजना अंतर्गत प्रस्तावित इंडोर-आउटडोर खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित कर आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सौसर बस स्टैंड निर्माण के लिए आबकारी कार्यालय एवं पुराने पुलिस अधीक्षक भवन की भूमि आवंटन संबंधी कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा।

बैठक में आमला ग्राम पंचायत के समीप पुलिया निर्माण, स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण तथा टेमनी साहनी जलाशय में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में गति लाने तथा प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति के मुआवजा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं सतत निगरानी के लिए पांढुर्णा और सौसर अनुविभाग के एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया। साथ ही पांढुर्णा मोक्षधाम से लिटिल फ्लावर स्कूल होते हुए नीलकंठ-धावड़ीखापा मार्ग, बानाबाकोड़ा में बायपास सड़क तथा बानाबाकोड़ा से पिपलानारायणवार मार्ग पर क्षतिग्रस्त रपटे के स्थान पर नवीन पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए।
योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं शिकायतों की जांच के निर्देश

कलेक्टर ने पांढुर्णा एवं सौसर क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का निरंतर पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त करने वाले बच्चों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन एवं बायोटेक सौसर में छात्रों के साथ कथित धोखाधड़ी एवं अनियमितताओं संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त पिपलानारायणवार चौकी के लिए शासकीय आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन, बिना वैध परमिट एवं फिटनेस के संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा आधार कार्ड में नाम सुधार संबंधी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त एवं लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। लंबित प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण हो सके।

बैठक में अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एवं नेहा सोनी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर कर्णावत पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा

नगर कर्णावत पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.