MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
कटनी। गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज कटनी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च मिशन चौक कटनी से प्रारंभ होकर आजाद चौक, शेर चौक, सुख्खन चौक, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, कमानिया गेट, विश्वकर्मा पार्क, मगही मंदिर, गणेश चौक, सिविल लाइन, फॉरेस्टर ग्राउंड होते हुए थाना तिराहा तक निकाला गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस द्वारा नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा अपुष्ट सूचनाओं को आगे प्रसारित न करने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने आमजन से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
कटनी पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही


