• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गणेश विसर्जन के दौरान विजयराघवगढ़ अनुविभाग में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की लगी ड्यूटी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 21, 2026
in कटनी
0
गणेश विसर्जन के दौरान विजयराघवगढ़ अनुविभाग में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की लगी ड्यूटी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (21 सितम्बर) – गणेशोत्सव के तहत अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर आगामी 25 एवं 26 सितंबर 2026 को विजयराघवगढ़ अनुविभाग में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी लगाई गई है।

          जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ श्री मनीष शुक्ला को तहसील विजयराघवगढ़ अंतर्गत वृत्त विजयराघवगढ़ तथा कारीतलाई में सम्मिलित सभी ग्रामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए राजस्व निरीक्षक श्री यादवेन्द्र सिंह सहित पटवारियों को लगाया गया है।

          इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बरही श्री आदित्यप्रकाश द्विवेदी को तहसील बरही एवं वृत्त पिपरियाकलां में सम्मिलित सभी ग्रामों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए राजस्व निरीक्षक श्री गौरव विश्वकर्मा तथा संबंधित पटवारियों को तैनात किया गया है।

नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ श्री प्रेमलाल चौधरी को वृत्त देवराकला के सभी ग्रामों के साथ कैमोर, अमेहटा एवं मेहगांव क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए राजस्व निरीक्षक श्री जानकी पटेल एवं श्री राजेन्द्र नामदेव सहित संबंधित पटवारियों को लगाया गया है।

          इसी प्रकार नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव को वृत्त सिनगौंड़ी एवं उबरा तहसील विजयराघवगढ़ के सभी ग्रामों की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री भगवत सिंह को तैनात किया गया है।

          इसके अलावा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट बरही श्री संतोष कुमार श्रीवास्‍तव को वृत्त खितौली के सभी ग्रामों में गणेश विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी को सौंपी गई है।

सभी पटवारियों को अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर गणेश विसर्जन से संबंधित गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा किसी भी स्थिति की जानकारी संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट विभागीय ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी भी पृथक से लगा सकेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.