रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से ही लापरवाहियों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है जबकि यहां के प्रभारी बीएमओ डॉक्टर आशित निगम बेहतर इलाज सुविधा मुहिया करने का दावा कर रहे हैं l जिसके लिए उन्होंने 19 सितंबर को ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया है l जो 21 सितंबर से प्रभावशील है l भले ही वह ड्यूटी रोस्टर चार्ट से बाहर रहेl
जारी रोस्टर के अनुसार डॉ. सुजस मोदी, डॉ. योगेश सिंह, डॉ. आदर्श पाठक, डॉ. अभिराज पटेल, डॉ. शिवम लोधी और डॉ. अजय प्रताप सिंह की सोमवार से रविवार तक ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे सुबह 9 से शाम 6 बजे तक (9 घंटा) और शाम 6 से सुबह 9 बजे तक(15घंटा) ड्यूटी लगाई गई है l
जिसमे सभी चिकित्सको को ड्युटी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी समाप्ति पश्चात ड्यूटी चिकित्सक को प्रभार एवं मरीजो का फीडबेक देकर प्रस्थान करना सुनिश्चित करे संस्था में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक की अनुपस्थिति के लिये चिकित्सक स्वंय जिम्मेवार होगें ,आदेशित किया गया था l परंतु पहले दिन ही इस ड्यूटी रोस्टर का कोई असर डॉक्टरो पर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है l
21 सितंबर सोमवार को सुबह 11:30 बजे तक भी डॉक्टर मरीजों को देखने अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इस दौरान नेत्र सहायक चिकित्सा के और एएनएम ही ओपीडी संभालते हुए मरीजों के पर्चे बना रही थी l जिसका खमीजा मरीजों को उठाना पड़ता है l डॉक्टर के समय पर न आने से दूर दराज से पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
अब सवाल यह उठता है कि ड्यूटी रोस्टर जारी करने के बावजूद भी आदेशों की अनदेखी की जा रही है l तो क्या प्रभारी बीएमओ ऐसे लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई करेंगे या फिर यह रोस्टर सिर्फ एक दिखावा साबित होगा l
हरिशंकर बेन


