पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का विवरण* – महिला थाना जिला कटनी से प्राप्त जीरो एफआईआर की डायरी का थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया तथा अभियोक्त्री के कथन दर्ज किए गए। कथनों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अभियोक्त्री को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रकरण में आरोपी रामसुजान कोल के विरुद्ध धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*आरोपी की गिरफ्तारी*
महिला संबंधी गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए ग्राम सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रामसुजान कोल को अभिरक्षा में लिया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी* – रामसुजान कोल, पिता सुमेरा कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिमरा, थाना एन.के.जे., जिला कटनी।
*सराहनीय भूमिका* – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, महिला थाना कटनी की म.उप निरीक्षक मेघा मिश्रा, सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उईके, आरक्षक 324 अर्पित पटैल, आरक्षक 122 राजेश काछी, आरक्षक 597 नरेन्द्र टेकाम एवं म.आरक्षक वंदना पथरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

