श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा श्री अजय पाण्डे के निर्देशन मे अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन मे थाना दमुआ पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर व आसूचना संकलन प्राप्त कर दिनांक 15/09/2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत हनुमान मंदिर के पीछे नंदौरा में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 03 आरोपियो को पकड़ा गया एवं 04 आरोपी मौके से फरार है। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 6000/- रुपये, ताश के पत्ते व 02 मोटर सायकिल कीमती 1,50,000/-रुपये कुल मशरुका 1,56,000/-रुपये जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध थाना दमुआ में अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मौके से फरार हुये अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपी-
(01) हैप्पी उर्फ दविन्दर सिंह सलूजा पिता महेन्द्र सिंह सलूजा उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं 15 दमुआ
( 02) शंकर उर्फ राज बहादुर सक्सैना पिता भगवती प्रसाद उम्र 40 साल निवासी मायनस वार्ड नं 08 दमुआ
(03) मैनुद्दीन शेख पिता सम्मुद्दीन शेख उम्र 38 साल निवासी माईनस 66 क्वाटर वार्ड नं 09 दमुआ थाना दमुआ
फरार आरोपी-
(01) तरन दीप सिंह उर्फ साहिब सिंह पिता अमरजीत सिंह बग्गा निवासी वार्ड नं 15 थाना दमुआ
(02) आशीष यादव उर्फ अस्सू यादव निवासी नन्दन दमुआ
(03) मयूर जावरे निवासी ग्राम नंदौरा
(04) सुखबीरसिंह खुराना पिता जगमोहन खुराना निवासी दमुआ
जप्ती (1) नगदी रकम 6,000/- रुपये, ताश के पत्ते
(1) मो.सा. पल्सर क्र. नम्बर MP 28 MW 6834 (कीमती 1,00,000/-रुपये)
(2) मो.सा. स्पेलंडर क्र. MP 28 NB 5257 (50,000/-रुपये)
कुल मशरूका 1,56,000/- (एक लाख छप्पन हजार) रुपये जप्त किया गया है।
पुलिस टीमः थाना दमुआ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उपनिरी. खेलनसिंह करिहार, प्र.आर. 776 शिवराम उइके, आर.क्र.843 मैनसिंह उइके, आर. क्र. 15 सुरजीत मरकाम, आर.क्र. 830 राजकुमार धुर्वे, एसडीओपी आफिस जुन्नारदेव- प्र.आर. 768 बंटी कंटाले, आर.क्र. 449 रामप्रकाश तेकाम, आर.क्र. 925 महेन्द्र कुमार, थाना जुन्नारदेव प्र. आर. संदीप कुमार झरबडे, चौकी डुंगरिया आर.क्र.400 कृष्णकुमार वर्मा की अहम भूमिका रही।


