कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में आने वाले 80 फीट चौड़े नाले में एक उद्योगपति ने धड़ल्ले से धर्म कांटे का निर्माण कर लिया है।इतना ही नहीं प्राकृतिक नाले का स्वरूप भी बिगाड़ दिया गया है। समाजवादी पार्टी कटनी जिला अध्यक्ष ए के खान ने इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में डॉक्टर खान ने बताया कि ग्राम इमलिया और ग्राम पडरवारा की सीमा से लगा 80 फीट चौड़ा नाल हुआ करता था। वर्तमान में एक उद्योगपति दीवान चंद ठारवानी द्वारा धर्म कांटे का निर्माण कर लिया गया है। डॉक्टर खान ने बताया कि
नगर निगम आयुक्त द्वारा पूर्व में इस खसरा नंबर की जमीन पर क्रय विक्रय को लेकर स्थगन आदेश जारी हुआ है। इसके बावजूद जमीन पर धर्म कांटे का निर्माण कैसे हो गया। डॉक्टर खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्राकृतिक नाले का स्वरूप लौटखया नहीं जाता है तो आंदोलन होगा।


