• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि के प्रभावी उपयोग के लिए ग्रामवार होगा आधारभूत सर्वेक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
September 14, 2026
in कटनी
0
मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर उप तहसील भवन बिलहरी मे आज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले के सभी ग्राम प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र में शामिल, खंड एवं ग्राम स्तरीय समितियां गठित

सर्वेक्षण के आधार पर तैयार होगी पांच वर्षीय भावी योजना एवं वार्षिक कार्ययोजना

कटनी – मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम, 2016 में किए गए संशोधनों के बाद जिला खनिज प्रतिष्ठान संशोधित नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप कटनी जिले में खनन प्रभावित व्यक्तियों तथा प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए ग्रामवार आधारभूत सर्वेक्षण (Baseline Survey) कराया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के समस्त ग्रामों में आधारभूत सर्वेक्षण के लिए खंड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया है।

संशोधित नियम के नियम 7(2)(उ) के अनुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत खनन प्रभावित व्यक्तियों तथा प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए निधि का व्यवस्थित एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने हेतु दीर्घकालिक योजना तैयार किया जाना है। यह दीर्घकालिक योजना आधारभूत सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की जाएगी। इसी उद्देश्य से कटनी जिले के सभी ग्रामों में उपलब्ध सुविधाओं, वर्तमान स्थिति और स्थानीय आवश्यकताओं का विभागवार एवं ग्रामवार आकलन किया जाएगा।

*खंड स्तरीय समिति करेगी सर्वेक्षण की निगरानी*

कलेक्टर द्वारा गठित खंड स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी (बीएमओ), बीआरसी जनपद शिक्षा केंद्र, कृषि विकास विस्तार अधिकारी, विकासखंड पशु चिकित्सक अधिकारी, विकासखंड परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, विकासखंड प्रबंधक एनआरएलएम, विकासखंड उद्यानिकी अधिकारी तथा विकासखंड रेंज फॉरेस्ट अधिकारी को शामिल किया गया है।

यह समिति ग्राम स्तरीय समितियों द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं उपलब्ध कराई गई जानकारी का परीक्षण करेगी। साथ ही ग्रामवार प्राप्त जानकारी के आधार पर अपने अभिमत सहित खंड स्तरीय सर्वे रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षरित प्रति जिला स्तर पर प्रस्तुत करेगी।

*ग्राम स्तर पर विभागवार जानकारी जुटाई जाएगी*

ग्राम स्तरीय समिति में सचिव ग्राम पंचायत, पटवारी, पशु चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू, प्रधानाध्यापक, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम संगठन अध्यक्ष (एनआरएलएम), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कृषि सेवक तथा पशु सेवक को शामिल किया गया है।

ग्राम स्तरीय समिति द्वारा अपने-अपने ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं का गुणवत्तापूर्ण आकलन किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान एकत्रित जानकारी को विभागवार एवं ग्रामवार निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार गूगलशीट में फीड किया जाएगा। ग्राम स्तरीय समिति द्वारा गूगलशीट में दर्ज जानकारी का प्रिंट निकालकर खंड स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खंड स्तरीय समिति ग्रामवार प्राप्त जानकारी का परीक्षण कर आवश्यक अभिमत एवं सुझाव के साथ खंड स्तरीय सर्वे रिपोर्ट तैयार करेगी।

*सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बनेगी पांच वर्षीय योजना*

जिले के सभी ग्रामों से प्राप्त आधारभूत सर्वेक्षण रिपोर्ट एवं खंड स्तरीय समितियों के अभिमत के आधार पर जिला स्तर पर आगामी पांच वर्षीय भावी योजना तथा वार्षिक योजना तैयार की जाएगी। इससे जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और वास्तविक विकास आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तीज की रात पति बना हैवान पत्नी को जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ,पत्नी का आरोप,,,

तीज की रात पति बना हैवान पत्नी को जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ,पत्नी का आरोप,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.