• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*औषधि नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती* *6 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, 7 अन्य प्रतिष्ठानों में नारकोटिक्स दवाओं के अभिलेखों की जांच*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2026
in कटनी
0
*औषधि नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती* *6 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, 7 अन्य प्रतिष्ठानों में नारकोटिक्स दवाओं के अभिलेखों की जांच*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में औषधियों के विक्रय, भंडारण एवं वितरण में निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध सघन निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की गई है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियम, 1945 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर जिले के 6 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निर्धारित अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं।
*निलंबित लाइसेंस के मेडिकल स्टोर*
निलंबित किए गए मेडिकल स्टोरों में सम्पत मेडिकल, दुर्गा चौक का लाइसेंस 7 दिवस, अनिल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कटनी का 5 दिवस, आकाश मेडिकल, तिलक कॉलेज रोड का 3 दिवस, आयुष मेडिकेयर, रोशन नगर का 7 दिवस, तिवारी मेडिकल, परोना मार्केट का 5 दिवस तथा अंशिका मेडिकल, दुर्गा चौक, कटनी का लाइसेंस 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।
*नारकोटिक्स दवाओं की खरीदी-बिक्री पर विशेष निगरानी*
औषधि विभाग द्वारा जिले के अन्य 7 मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाओं एवं अभिलेखों की जांच की गई। इनमें सिटी मेडिकल, झर्रा टिकुरिया, विकास मेडिकोज, मस्जिद के पास, शांति मेडिकल, रंगनाथ नगर, न्यू वंदना मेडिकल, शास्त्री वार्ड, सनी मेडिकोज, रघुनाथ गंज, शुभ श्री मेडिकल, मंगल नगर तथा मां मेडिकल, जय हिन्द चौक शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित मेडिकल संचालकों को नारकोटिक्स दवाओं की खरीदी एवं बिक्री से संबंधित बिल, अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में नियमों के अनुरूप अभिलेख अथवा अन्य कमियां पाई गई हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्राप्त जवाब एवं दस्तावेजों के परीक्षण के बाद संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
*नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई*
मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि औषधियों के विक्रय एवं भंडारण में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। विशेष रूप से नारकोटिक्स एवं नियंत्रित श्रेणी की दवाओं की खरीदी-बिक्री में निर्धारित अभिलेखों का संधारण एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
जिले में मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद*

*सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.