घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को दौरान वाहन चैकिंग ट्रक क्र. MP 18 H 5074 को चैक किया गया । ट्रक के चालक सीताराम रजक पिता सुखसेन रजक उम्र 29 साल निवासी ग्राम सिंहवाड़ा जिला उमरिया म.प्र. को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैक किया, जिसमें ट्रक चालक द्वारा एल्कोहल का सेवन करना पाया गया । ट्रक चालक द्वारा शराब का सेवन कर ट्रक चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जाकर ट्रक क्र. एमपी 18 एच 5074 जप्त किया जाकर थाना परिसर में खड़ा किया जाकर निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
विशेष भूमिका – उपरोक्त दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की विशेष भूमिका रही।


