• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई ई-टीपी में दर्ज मात्रा से अधिक गिट्टी का परिवहन करते 4 ट्रक जब्त, प्रकरण दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
September 11, 2026
in कटनी
0
अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई  ई-टीपी में दर्ज मात्रा से अधिक गिट्टी का परिवहन करते 4 ट्रक जब्त, प्रकरण दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया।

          अभियान के दौरान ई-टीपी (e-TP) में स्वीकृत मात्रा से अधिक गिट्टी भरकर परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रकों को तत्काल जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को अभिरक्षा में लेकर यातायात पुलिस चौकी, कटनी में खड़ा कराया गया है।

जांच में निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

ओवरलोडिंग पर भी रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

          जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज परिवहन में नियमों की अनदेखी, ई-टीपी में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन तथा ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच का अभियान जिले के विभिन्न मार्गों पर लगातार जारी रहेगा।

          प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। जिला प्रशासन ने खनिज कारोबार से जुड़े सभी वाहन संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित नियमों और स्वीकृत मात्रा के अनुरूप ही खनिज का परिवहन करने की सख्त हिदायत दी है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.