MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230
🔳बिलहरी क्लस्टर की 10 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण
🔳कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आज शुक्रवार 11 सितंबर को बिलहरी उप तहसील भवन मे शिविर आयोजित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक शुक्रवार को शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाती है।
बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी क्लस्टर की 10 ग्राम पंचायतों के लिए उप तहसील भवन बिलहरी में शुक्रवार 11 सितंबर को शिविर आयोजित हो रहा है।शिविर में बिलहरी, कुम्हरवारा, बरियारपुर, धनोरा, बिरुहली, निटर्रा, तिलगांव, पोड़ी, बांधा एवं इमलाज पंचायतों के नागरिक शामिल होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को शिविर के दौरान अधिकतम प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


