• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर चूना पत्थर खदानों में पहुंचा खनिज अमला* *कम उत्पादन और राजस्व में कमी की जमीनी पड़ताल, माइनिंग प्लान के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 10, 2026
in कटनी
0
*कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर चूना पत्थर खदानों में पहुंचा खनिज अमला*   *कम उत्पादन और राजस्व में कमी की जमीनी पड़ताल, माइनिंग प्लान के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में खनिज संसाधनों के समुचित दोहन के साथ शासकीय राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग ने खदानों के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी है। खनिज विभाग के अमले ने ग्राम पूंछी, बिसरा, सलैया एवं कैमूर क्षेत्र में संचालित चूना पत्थर की लगभग आधा दर्जन खदानों का औचक निरीक्षण कर उत्पादन, प्रेषण, रॉयल्टी तथा पर्यावरणीय दायित्वों की मौके पर जांच की।

कलेक्टर श्री तिवारी ने खनिज विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि स्वीकृत क्षमता की तुलना में कम उत्पादन एवं कम प्रेषण करने वाली खदानों की वास्तविक स्थिति मौके पर जाकर जांची जाए, ताकि शासकीय राजस्व प्रभावित होने के कारणों का पता लगाया जा सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने रंजन ग्रोवर, सुमित ग्रोवर, कर्मचंद एसोसिएट्स एवं एन.एम. दुबास सहित अन्य खदानों का स्थल निरीक्षण किया। टीम ने खदानों की वर्तमान स्थिति, उत्पादन एवं खनिज प्रेषण से संबंधित जानकारी का मौके पर परीक्षण किया।

*खदानों में जलभराव*

निरीक्षण के दौरान बारिश के कारण खदानों में जलभराव पाया गया। खदान संचालकों से कम उत्पादन के कारणों की जानकारी लेने के साथ खनिज विभाग द्वारा खदान संचालन की वास्तविक स्थिति का भी परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने खदान संचालकों को अनुमोदित माइनिंग प्लान के अनुरूप निर्धारित क्षमता के अनुसार उत्पादन एवं खनिज प्रेषण बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही रॉयल्टी की राशि समय-सीमा में जमा करने तथा शासन के राजस्व हितों का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी गई।

*खदानों के आसपास विकसित होगा सघन हरित क्षेत्र*

कलेक्टर के निर्देशों के तहत खनन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। मानसून अवधि का लाभ उठाते हुए खदान परिसरों एवं उनके आसपास सघन वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में पट्टेदारों द्वारा विकसित ग्रीन बेल्ट का भी मौके पर सत्यापन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

*कम राजस्व वाली खदानों का लगातार होगा सत्यापन*

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि कम राजस्व देने वाली खदानों की जांच का यह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। जिले की अन्य तहसीलों में संचालित खदानों का भी लगातार भौतिक सत्यापन कर उत्पादन, प्रेषण और राजस्व की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य खनिज संसाधनों के नियमानुसार उपयोग के साथ शासकीय राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करना, खनन गतिविधियों में पारदर्शिता बनाए रखना तथा पर्यावरणीय दायित्वों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी श्री कमलकांत परस्ते सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔹️नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि: सीवर लाइन कार्यों का निगमायुक्त ने किया सघन निरीक्षण  🔹️धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 7 दिवस में रेस्टोरेशन पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश, पर्वों में आवागमन बाधित न हो इसका रखें विशेष ध्यान

🔹️नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि: सीवर लाइन कार्यों का निगमायुक्त ने किया सघन निरीक्षण 🔹️धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 7 दिवस में रेस्टोरेशन पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश, पर्वों में आवागमन बाधित न हो इसका रखें विशेष ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.