• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

छापामार कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रशांत तिवारी उर्फ टमंटू के घर से 53 पेटियों का अवैध शराब का जखीरा किया बरामद,माफियाओं में मचा हड़कंप…!

by Manish Gautam Chiefeditor
September 8, 2026
in नर्मदापुरम
0
छापामार कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रशांत तिवारी उर्फ टमंटू के घर से 53 पेटियों का अवैध शराब का जखीरा किया बरामद,माफियाओं में मचा हड़कंप…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। देहात थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में कुख्यात बदमाश प्रशांत तिवारी उर्फ टमंटू के घर मुखबिर की सूचना पर पुलिस की प्रभावी छापामार कार्यवाही में लाखों रुपए की अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता मिली है। चर्चा है कि उक्त अवैध शराब कारोबार में कथित रसूखदार नेताओं की भी हिस्सेदारी सुर्खियों में आ रही है। अवैध शराब कारोबार में टमंटू गैंग के नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं?पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है कि आखिर वह शराब ठेकेदार कौन है जिसने शराब विक्रय के लिए प्रतिबंधित नर्मदापुरम में टमंटू गैंग को अवैध सप्लाई के लिए हायर किया हुआ है? टमंटू की अवैध शराब नगर में किन लोगों को सप्लाई होती, यह भी एक पुलिस के लिए चुनौती हैं ? फिलहाल इस बड़ी कार्यवाही के बाद शराब माफियाओं में खासा हड़कंप मच गया है। अवगत हो कि उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन,एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में कारवाही से खासा हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि सोमवार 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि चन्दन नगर रसूलिया में प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू अपने मकान में बेचने के लिए काफी अधिक मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। जिसके बाद देहात पुलिस द्वारा चन्दन नगर रसूलिया में प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू के घर पर दविश दी गयी। दविश के दौरान प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू घर के छत के रास्ते से भाग गया। उक्त घर की तलाशी लेने पर घर के अन्दर वाले कमरों में ताला लगा हुआ पाया गया, पुलिस को संदेह होने पर उक्त कमरों एवं मकान की बाथरूम में लगे तालो को गवाहों के समक्ष तोड़ने पर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी एवं देशी मदिरा शराब की पेटियां काफी अधिक मात्रा में पायी गयी। जिनकी गिनती करने पर प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू के मकान से अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 53 पेटी जिसमे से अंग्रेजी शराब 286.500 लीटर व देशी मदिरा प्लेन 178.20 लीटर कुल शराब 464.20 लीटर कीमती करीबन 4,04,006/- रु जप्त की गयी पुलिस टीम को घटनास्थल से 02 मोबाइल, 02 वाकी-टाकी हेंडसेट , 02-CCTV केमरे एवं प्रशांत तिवारी का जेल से आपात रिहाई आदेश , प्रशांत तिवारी का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज एवं सावन ठाकुर नामक व्यक्ति का पेनकार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य प्राप्त होने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू चंदननगर रसूलिया नर्मदापुरम निगरानी बदमाश है। जिसके विरुद्ध नर्मदापुरम, भोपाल एवं नरसिंहपुर में गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है। नर्मदापुरम जिले में टमंटू के विरुद्ध हत्या – 01, हत्या का प्रयास – 01, लूट-डकेती – 06 , बम फेंकना – 02, धोखाधड़ी – 02, आर्म्स एक्ट – 02 , वसूली/अड़ीबाजी – 04, आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण एवं मारपीट के 10 प्रकरण इस प्रकार प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू के विरुद्ध कुल 30 प्रकरण पंजीबद्ध है। ज्ञात हो कि प्रशांत तिवारी उर्फ़ टमंटू का पूर्व में 02 बार जिलाबदर एवं 1 बार रासुका के तहत कार्यवाहियां की गयी है। उक्त कारवाही में सराहनीय भूमिका देहात थाना प्रभारी उषा मरावी, सउनि दीपक पाराशर, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रआ 307 नवीन दुबे, आरक्षक 305 कपिल विश्वकर्मा,537 सुनील साहू, राकेश मेहरा, मुकुल महोबिया, ललित पटेल, वीरेन्द्र चौहान,अनिल भुंसारे, किरण एवं शालिनी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.