कटनी ।राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्ध) की निर्वाचन प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 23 सहपठित नियम 11-क के तहत इन उप निर्वाचनों का नये सिरे से निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर निर्वाचन कराया जाएगा।
आयोग ने यह भी निर्देशित किया है कि पूर्व में जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संदर्भ में नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्ध) की निर्वाचन सूचना जारी नहीं की जाए।


