जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी ए वी विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ सर्वप्रथम सुसज्जित प्रांगण में हेड ब्वॉय धीर कलवानी एवं हैड गर्ल अर्पिता पुरूषवानी द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विधिवत मंत्र उच्चारण करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दूरदर्शी शिक्षाविद डॉक्टर एस. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति की गई । इसी अवसर पर शिक्षकों को मनोरंजन करवाने हेतु कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं को आकर्षक खेल खिलाए गए । ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा सुंदर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । इसी अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सुंदर एवं मनोरंजक कविताएं , मधुर गीत , हास्यास्पद चुटकुले एवं आकर्षक चित्र कला प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान प्रदान करते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा उन्हें उपहार भेंट किए गए । विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक कार्यक्रमों के द्वारा शिक्षकों को भाव विभोर कर दिया इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने शिक्षक को जौहरी बताते हुए विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में हार ना मानने एवं अपने हुनर को निखारते रहने का प्रयास करने हेतु प्रेरित किया अंत में छात्र परिषद के प्रमुख छात्र एवं छात्रा द्वारा समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

