*सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, बंडा थाना प्रभारी-गुगरा चौकी प्रभारी भी निलंबित*
बता दें, सागर नकली शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन ने बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इनसे पहले प्रशासन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और एक अधिकारी को ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया था। गौरतलब है कि सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज, और पाटन में नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई।


